ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Updated at : 06 Jun 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के चलपहाड़ी की घटना बोआरीजोर : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के चलपहाड़ी गांव में सोमवार को बालू लदा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में सरौनी कुर्मीचक निवासी चालक सह मालिक संजय पंडित (45) की मौत हो गयी. कुर्मीचक से बालू लेकर संजय ट्रैक्टर लेकर राजाभिट्ठा की ओर जा रहा था. […]

विज्ञापन

राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के चलपहाड़ी की घटना

बोआरीजोर : राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के चलपहाड़ी गांव में सोमवार को बालू लदा ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में सरौनी कुर्मीचक निवासी चालक सह मालिक संजय पंडित (45) की मौत हो गयी. कुर्मीचक से बालू लेकर संजय ट्रैक्टर लेकर राजाभिट्ठा की ओर जा रहा था. इस क्रम में चलपहाड़ी गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर में दब कर चालक की मौत हो गयी. थाना प्रभारी विजय उरांव ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola