लू से मजदूर की मौत

गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा पंचायत के गरबन्ना संताली टोला में लू लगने से मजदूर मसीलाल मरांडी की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी रानी मुर्मू ने बताया कि उसका पति मसीलाल मरांडी घर के छप्पर को दुरुस्त करने का काम कर रहा था. कड़ी धूप व गरमी से उसकी तबीयत बिगड़ गयी और […]
गोड्डा : सदर प्रखंड के कन्हवारा पंचायत के गरबन्ना संताली टोला में लू लगने से मजदूर मसीलाल मरांडी की मौत हो गयी. मृतक की पत्नी रानी मुर्मू ने बताया कि उसका पति मसीलाल मरांडी घर के छप्पर को दुरुस्त करने का काम कर रहा था. कड़ी धूप व गरमी से उसकी तबीयत बिगड़ गयी और वह छप्पर से उतरते ही बेहोश हो गया.
आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जा रहे थे, इसी दौरान मौत हो गयी. मसीलाल मजदूरी करता था. घर में अकेला कमाने वाला था. सूचना पर मुखिया परमानंद साह व पंसस प्रमोद मंडल, वार्ड सदस्य सुभाषिनी किस्कू भी मृतक के घर पहुंचे. सीओ शशिकांत सिनकर ने बताया कि मृत्यु प्रमाण-पत्र आदि कागजात मिलने पर परिवारों को मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




