Giridih News: घरेलू विवाद में युवक ने खुदको लगायी आग, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद से गुस्साए मो वसीम पिता मो निजाम ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पेट्रोल छिड़ककर खुदको आग लगा ली. हो-हल्ला पर परिजन जुटे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. उसे बचाने के क्रम में उसकी सास बेबिया बीबी और भाई मो नजीम भी झुलस गया.

विज्ञापन

गांडेय थाना क्षेत्र के गिरनियां गांव में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद में एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. सूचना पर परिजन जुटे और घर का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकाला. युवक को बचाने के क्रम में उसके दो परिजन भी झुलस गए. आनन-फानन में तीनों को गिरिडीह पहुंचाया गया. वहां से सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद से गुस्साए मो वसीम पिता मो निजाम ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पेट्रोल छिड़ककर खुदको आग लगा ली. हो-हल्ला पर परिजन जुटे और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. उसे बचाने के क्रम में उसकी सास बेबिया बीबी और भाई मो नजीम भी झुलस गया. गिरिडीह में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को धनबाद रेफर कर दिया गया है. हालांकि घटना की सूचना गांडेय पुलिस को नहीं दी गयी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola