ePaper

Giridh news :निकाय चुनाव में मतदाता करें खुलकर मतदान : अन्नपूर्णा

Updated at : 16 Feb 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
Giridh news :निकाय चुनाव में मतदाता करें खुलकर मतदान : अन्नपूर्णा

Giridh news :केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ल विधायक नागेंद्र महतो ने सरिया जैन भवन में अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की. बैठक में बड़की सरैया नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल रहे.

विज्ञापन

शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य की झामुमो गठबंधन की सरकार कभी भी शहरी निकाय चुनाव के पक्ष में नहीं थी. भाजपा के लगातार आंदोलन और दबाव में नगर निकाय चुनाव संभव हुआ. कहा केंद्र सरकार लगातार डिजिटल क्रांति, डिजिटल भुगतान की ओर देश को बढ़ा रही है. लेकिन, निकाय चुनाव बैलेट पेपर से चुनाव करवाना झारखंड सरकार का डर दिखाती है. सरकार जानती है कि शहरों में उसकी पकड़ नहीं है. अक्सर यह देखा गया है कि शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत दर कम होता है.

डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से करें वोट देने की अपील

उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक कर डोर टू डोर जाकर अधिक से अधिक मतदान की अपील करने की बात कही. पार्टी समर्थित प्रत्याशी शोभा देवी को समर्थन देने की अपील की. विधायक श्री महतो ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की. कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, रजनी कौर, आशा राज, मंजू देवी, फागू पंडित, महेश मिश्रा, मनीष मंडल, अजय यादव, बबलू मंडल, नकुल मंडल, सचिंद्र कुमार सिंह, अवध किशोर पांडेय, चिंतामणि मंडल, काली मंडल, सतीश मंडल, देवनाथ राणा, कृष्णा मंडल, पिंटू मोदी, रामपति प्रसाद, बाल गोविंद मंडल, टिंकू साव, केदार मोदी, पवन मंडल समेत अन्य थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola