रंगोली के माध्यम से वोटर किये गये जागरूक

Updated:
विज्ञापन

शुक्रवार को बड़की सरैया नगर पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली के जरिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

सरिया. शुक्रवार को बड़की सरैया नगर पंचायत में स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली के जरिये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम में मतदाताओं को सिटी मैनेजर शशि प्रकाश ने मतदाता शपथ पत्र का पाठ करवाया. साथ ही सभी से आगामी 20 मई को अपने क्षेत्र के बूथ पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया. इस कार्यक्रम में मतदाताओं के बीच वोटर इन्फार्मेशन स्लिप भी वितरित की गयी. कार्यक्रम में मतदाताओं के साथ बीएलओ, कम्युनिटी ऑर्गनाइज़र, सीआरपी तथा नगर पंचायत के कंप्यूटर ऑपरेटर ने भाग लिया.

गावां.

गावां प्रखंड में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम गावां बाजार में बीडीओ महेंद्र रविदास व सीओ अविनाश रंजन के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया. मार्च के जरिये मतदाताओं को जागरूक किया गया. मौके पर भिखदेव पासवान, अजय कुमार, पूजा विश्वकर्मा, आदित्य राम, विकास कुमार, कृष्णदेव पंडित, रवींद्र बरनवाल, ललित पांडेय, दीपक कुमार समेत अन्य शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola