जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गये.
देवरी. देवरी थाना क्षेत्र के चितरोकुरहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में छह लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के बालमुकुंद कुमार (32 वर्ष), रामचंद्र साव (40 वर्ष), प्रकाश साव (36 वर्ष), रिंकी देवी (31 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष के बलदेव साव (65 वर्ष) व विकास कुमार (32 वर्ष) शामिल हैं. सभी घायलों को उपचार के लिए देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद रिंकी देवी पति प्रकाश साव को गिरिडीह रेफर कर दिया गया. दोनों पक्षों ने देवरी थाना में शिकायत की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




