Giridih News :बकाया पैसे को ले छत्तीसगढ़ के दो व्यक्ति आपस में भिड़े

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :छत्तीसगढ़ के रहने वाले दो व्यक्ति पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी में बकाया पैसे को लेकर आपस में भिड़ गये. सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों थाना ले गयी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छतीसगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति से वहीं के दूसरे व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर छह लाख रुपया लिया था. पैसे लेने वाला छत्तीसगढ़ से भागकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अलकापुरी में छुपकर रह रहा था. इसकी भनक मिलने पर पैसे देने वाला अपनी पत्नी के साथ अलकापुरी गिरिडीह और पैसे लेने वासे से उलझ गया. दोनों के बीच काफी देर तक बकझक होती रही.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन दोनों तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना चली गयी. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद दोनों को थाना लाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola