Giridih News :कस्तूरबा विद्यालय के पहुंच पथ पर कीचड़ व गंदा पानी बहने से परेशानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :गावां प्रखंड स्थित माल्डा नीम चौक से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तक पथ में गंदे पानी व कीचड़ का अंबार रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

गावां प्रखंड स्थित माल्डा नीम चौक से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय तक पथ में गंदे पानी व कीचड़ का अंबार रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उक्त पथ के दोनों ओर घनी आबादी भी है. सड़क पर कीचड़ व गंदे पानी के लगातार बहाव से सड़क के दोनों तरफ रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कस्तूरबा विद्यालय समेत बिष्णीटीकर, नीमाडीह, चरकी, हरलाघाटी, तराय समेत कई गांवों के लोगों को काफी परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग सड़क पर नाली का पानी बहा रहे हैं. मामले में कई बार आवेदन भी दिया गया है लेकिन इस दिशा में ठोस पहल नहीं होने से यह समस्या न सिर्फ बनी हुई है बल्कि दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. पूर्व मुखिया दिनेश पांडेय, अजित तिवारी राजेंद्र पांडेय आदि ने इस दिशा में पहल की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola