Giridih News :अवैध क्वार्ट्ज लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 18 Feb 2026 10:50 PM

विज्ञापन

Giridih News वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष गश्ती दल ने गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर चतरो के पास जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक ट्रैक्टर सफेद पत्थर लादकर आता दिखाई दिया. गश्ती दल के वाहन को दूर से देखते ही चालक ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल अंतर्गत गिरिडीह वन प्रक्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ बुधवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि चतरो सुरक्षित वन क्षेत्र (थाना गिरिडीह मुफस्सिल) से अवैध रूप से सफेद पत्थर (क्वार्ट्ज) का उत्खनन कर उसे बालमुकुंद प्राइवेट लिमिटेड चतरो में गिराया जा रहा है. सूचना मिलते ही वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष गश्ती दल का गठन कर कार्रवाई की गई. टीम जब गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग पर चतरो के पास पहुंची, तो एक ट्रैक्टर सफेद पत्थर लादकर आता दिखाई दिया. गश्ती दल के वाहन को दूर से देखते ही चालक ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया.

प्रक्षेत्र कार्यालय लाया गया ट्रैक्टर

वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर गिरिडीह वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में लाया. मामले में अज्ञात चालक और वाहन मालिक के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इस कार्रवाई में गश्ती दल के प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, उप परिसर पदाधिकारी सिकंदर पासवान, वनकर्मी अशोक कुमार, संजय पंडित, संजयकांत यादव व बीरेंद्र कुमार शामिल थे.

गावां थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर किये जब्त

इधर, गावां पुलिस ने बुधवार को पछियारीडीह से डेवटन पिहरा आने वाले पथ में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को पकड़ कर जब्त कर लिया है. बताया जा रहा है कि पछियारीडीह के पास सकरी नदी से प्रतिदिन अवैध रूप से बालू का उठाव किया जाता है. सूचना पर थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार उक्त पथ में गस्ती पर पहुंचे तो बारी बारी से तीन वाहनों को जब्त किया. वाहनों को पकड़कर पिहरा पुलिस पिकेट में रखा गया है. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. वहीं अग्रेतर कार्रवाई के लिए डीएमओ को सूचना दी गयी है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola