त्योहार से पहले घोड़थम्बा में चोरी की घटनाओं ने बढ़ायी चिंता, ग्रामीणों ने मांगी रात में नियमित गश्ती

Updated:
विज्ञापन

खुले ट्रंक, बिखरा सामान और आपबीती बताते हुए भुक्तभोगी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खोरीमहुआ के घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र में लगातार दो रातों में हुई चोरी से ग्रामीण दहशत में हैं. चोरों ने नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल.

विज्ञापन

त्योहारों का मौसम शुरू होने से पहले घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. एक ही पंचायत में लगातार दो रातों में चोरी की वारदात से क्षेत्र में भय का माहौल है. ताजा घटना नावाडीह गांव की है, जहां रविवार रात अज्ञात चोरों ने रूपलाल पंडित के घर को निशाना बनाया. चोर नकदी, चांदी के आभूषण, चावल, मोटरसाइकिल के कागजात समेत कई जरूरी दस्तावेज ले गये.

विज्ञापन

नकद समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गये

पीड़ित रूपलाल पंडित, पिता जीतन पंडित, निवासी नावाडीह, पो. तारानाखो ने घोड़थम्बा ओपी में दिये आवेदन में बताया कि चोर घर में रखा एक बक्सा भी उठा ले गये. उसमें करीब 80 हजार रुपये नकद और परिवार के महत्वपूर्ण दस्तावेज थे.

ये भी पढ़ें: बारिश की कमी से धान की रोपाई ठप, नेकपुरा में 15% से भी कम खेतों में लगी फसल; मूंग-मड़ुआ और मक्का भी प्रभावित

इसके अलावा चांदी की अमृती, एक पैकेट चावल, मोटरसाइकिल के कागजात व अन्य सामान भी चोरी हुआ है. पीड़ित ने चोरी गये सामान और नकदी की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी है.

ग्रामीणों में भय व आक्रोश

इससे पहले शनिवार रात इसी पंचायत के उड़मंडरी गांव में भी चोरी की घटना हुई थी. दो रातों में लगातार चोरी के बाद ग्रामीणों में भय के साथ आक्रोश भी है. लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ और घरों में आवाजाही बढ़ने से चोरी का खतरा और बढ़ जाता है.

पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल

लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा और गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं. ग्रामीणों का कहना है कि थाना और एसडीपीओ कार्यालय स्तर पर बाइक पेट्रोलिंग दस्ते तथा विभिन्न थाना-ओपी में नये बोलेरो वाहन उपलब्ध हैं. इसके बावजूद रात में गांवों में प्रभावी गश्त नहीं हो पा रही है.

ये भी पढ़ें: सरिया डीलर संघ का पुनर्गठन, मनोज कुमार मंडल बने अध्यक्ष और कामेश्वर यादव सचिव

ग्रामीणों ने की नियमित गश्ती की मांग

सुकेश हेंब्रम, जनार्दन शर्मा, नरेश विश्वकर्मा, रंजीत यादव और सुरेश वर्मा समेत ग्रामीणों ने रात में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और पूर्व की चोरी की घटनाओं का जल्द उद्भेदन करने की मांग की है. त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील गांवों और बाजार क्षेत्रों में विशेष पुलिस गश्ती अभियान चलाने की भी मांग की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola