ताराटांड़ के भलपहरी गांव में अचानक घुसा हाथियों का झुंड, पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा खतरा
देर रात जंगल में चहल कदमी करते हाथी | Prabhat Khabar Network
ताराटांड़ में हाथियों के झुंड ने आतंक मचाते हुए कई खेतों में धान की फसल बर्बाद कर दी. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस ने सावधानी बरतने की अपील की है. फिलहाल, हाथी जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं.
गिरिडीह. शनिवार की देर रात करीब तीन बजे हाथियों का झुंड पीरटांड़ होते हुए बराकर नदी तट के रास्ते ताराटांड़ पहुंच गया. झुंड के गांव के पास पहुंचने की सूचना मिलते ही ताराटांड़ पुलिस सक्रिय हुई. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से भलपहरी इलाके में धान की फसल बर्बाद कर रहे हाथियों को खदेड़कर जंगल की ओर भेज दिया.
कई खेतों में धान की फसल बर्बाद
ताराटांड़ थाना के एसआइ आनंद मसीह और पंसस पवन अग्रवाल ने बताया कि हाथियों के झुंड ने भलपहरी इलाके में कई खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. काफी प्रयास के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया. फिलहाल हाथियों का झुंड बराकर-भलपहरी जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा है.
ग्रामीणों में दहशत, सावधानी बरतने की अपील
हाथियों के गांव के आसपास पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से एहतियात बरतने और हाथियों के झुंड के करीब नहीं जाने की अपील की है. ग्रामीणों को रात में अकेले जंगल और खेतों की ओर नहीं जाने की सलाह भी दी गयी है.
ये भी पढ़ें: गावां में दहशत: जंगली बिरनियों का जानलेवा हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम, प्रखंड में तीसरी मौत से हड़कंप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए