गांडेय में हाथियों के झुंड से दहशत, युवा कर रहे निगरानी; कमलवा पहाड़ी में डेरा

Updated:
विज्ञापन

जंगल में विचरण कर रहा हाथियों का झुंड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिरिडीह के ताराटांड़ क्षेत्र में हाथियों का झुंड घुसने से ग्रामीणों में दहशत है. वन विभाग और स्थानीय युवा हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं.

विज्ञापन

गांडेय. शनिवार की रात ताराटांड़ क्षेत्र के बराकर जंगल में पहुंचा हाथियों का झुंड रविवार दोपहर भलपहरी स्थित कमलवा पहाड़ी के पास डेरा जमाये रहा. हाथियों के आतंक के बीच ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वहीं, युवाओं की टोली हाथियों की लगातार निगरानी कर रही है और उनकी गतिविधियों की जानकारी पल-पल ग्रामीणों तक पहुंचा रही है.

विज्ञापन
जंगल में विचरण कर रहा हाथियों का झुंड, निगरानी में जुटे युवा | Prabhat Khabar Network
निगरानी में जुटे युवा

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात हाथियों का झुंड पीरटांड़ की ओर से बराकर नदी के तट से होते हुए ताराटांड़ क्षेत्र में पहुंचा. हाथियों के झुंड के पहुंचने की सूचना मिलते ही ताराटांड़ पुलिस सक्रिय हो गयी. भलपहरी में धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हाथियों को खदेड़कर जंगल की ओर भेजा गया.

कमलवा पहाड़ी में विचरण कर रहा झुंड

ताराटांड़ थाना के एसआइ आनंद मसीह और पंसस पवन अग्रवाल ने बताया कि हाथियों का झुंड फिलहाल कमलवा पहाड़ी क्षेत्र में विचरण कर रहा है. हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: त्योहार से पहले घोड़थम्बा में चोरी की घटनाओं ने बढ़ायी चिंता, ग्रामीणों ने मांगी रात में नियमित गश्ती

इधर, हाथियों के गांवों के आसपास होने के कारण ग्रामीणों में भय बना हुआ है. ग्रामीणों ने लोगों से सतर्क रहने और हाथियों के झुंड के करीब नहीं जाने की अपील की है. युवाओं की टोली भी हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखकर ग्रामीणों को सावधान कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola