सरिया डीलर संघ का पुनर्गठन, मनोज कुमार मंडल बने अध्यक्ष और कामेश्वर यादव सचिव
माला पहनकर अधिकारियों का स्वागत किया गया
सरिया प्रखंड डीलर संघ के पुनर्गठन को लेकर एक स्थानीय होटल में बैठक हुई. अध्यक्षता विनोद सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. बैजनाथ मंडल ने किया
सरिया प्रखंड डीलर संघ के पुनर्गठन को लेकर एक स्थानीय होटल में बैठक हुई. अध्यक्षता विनोद सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. बैजनाथ मंडल ने किया. बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार बंसल, पर्यवेक्षक गुलाम सरवर, सच्चिदानंद सिंह और हरिहर लालमनि समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

पूर्व के प्रखंड पदाधिकारी हुए सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रखंड पदाधिकारी भी सम्मानित किये गये. इसके बाद संघ के पुनर्गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया पूरी की गयी. इसमें जन वितरण प्रणाली और एसएचजी विक्रेता शामिल हुए. चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक नियमों के अनुसार संपन्न करायी गयी.
सांगठनिक एकता व मजबूती को लेकर रहेंगे सक्रिय
चुनाव में मनोज कुमार मंडल को अध्यक्ष, कामेश्वर यादव को सचिव और सुरेश दास कोषाध्यक्ष चुना गया. पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और मजबूती के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया. बैठक में रामसेवक सिंह, नीलकंठ सिंह, महादेव यादव, पंकज रजक, सुखदेव साव, महफूज आलम, अनूप तर्वे, सौरभ जैन और रामदेव राम समेत बड़ी संख्या में डीलर मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए