Giridih News :जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने पर जोर

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 05 Feb 2026 9:30 PM

विज्ञापन

Giridih News : भिन्न कार्यालय में जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालयस्थित विभागों का निरीक्षण लिया.

विज्ञापन

डीसी ने राजस्व शाखा, समाज कल्याण विभाग, बाल संरक्षण, विधि व जिला स्थापना शाखा सहित अन्य विभागों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने कार्यों, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीन व्यवस्था, साफ-सफाई, अनुशासन व आमजनों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मियों से उनके दायित्वों, लंबित मामलों, सेवा वितरण की स्थिति तथा समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभाग समयबद्ध रूप से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आमलोगों को अनावश्यक विलंब का सामना ना करना पड़े.

समाहरणालय आमलोगों के लिए प्रशासन का मुख्य केंद्र

डीसी ने कहा कि समाहरणालय आम जनता के लिए प्रशासन का प्रमुख केंद्र है. अतः यहां आने वाले लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार, त्वरित सुनवाई व गुणवत्तापूर्ण सेवा देना सभी अधिकारियों तथा कर्मियों का दायित्व है. उन्होंने फाइलों व अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, डिजिटल प्रक्रियाओं के अधिकतम उपयोग तथा कार्यालयीन पारदर्शिता पर विशेष बल दिया. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, सूचना पट्ट, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा कार्यालय समय के पालन की भी समीक्षा की गयी. जिन विभागों में कमियां पायी गयी, उन्हें शीघ्र सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये. साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा कर कार्यों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाया जाये. इसके अलावा डीसी ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों से टीम भावना के साथ कार्य करने, सरकारी योजनाओं वसेवाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा जिले के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola