Giridih News :हमलावरों ने पूर्व मुखिया के घर बोला धावा, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदा टिकैत गांव में शनिवार दोपहर करीब 30 की संख्या में आये हमलावरों ने राजेश कुमार सिंह व पूर्व मुखिया बासुदेव नारायण सिंह के घर पर हमला बोल दिया. इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया.

विज्ञापन

हमलावर अलगुंदा पंचायत के चेंगरबासा गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. घटना के समय पूर्व मुखिया बासुदेव नारायण सिंह अपने परिवार के साथ तारापीठ पूजा करने गये हुए थे, जबकि घर में राजेश व कुछ महिलाएं थीं. इसी दौरान हमलावरों ने घर में घुसते ही राजेश को दबोच लिया और हमला कर दिया. महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह राजेश को हमलावरों के चंगुल से बचाया. बीच-बचाव के दौरान ग्रामीण जमुना मंडल और अशोक मंडल भी घायल हो गये. घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो जवानों के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए हमलावरों को खदेड़ा. पुलिस ने मौके से करीब 20 पुरुषों और महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना ले आयी. एक बाइक जब्त इसके अलावा घटनास्थल से एक बाइक भी जब्त की गयी है. बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद जमीन से जुड़ा हुआ है. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है. थाना प्रभारी ने कहा कि 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. अभी तक किसी पक्ष की से आवेदन प्राप्त नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola