Giridih News :नियमों का उल्लंघन कर खनन करने वालों पर करें कार्रवाई : डीसी

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :नियमों का उल्लंघन कर खनन करने वालों पर करें कार्रवाई : डीसी

Giridih News :समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान डीसी ने पत्थर, बालू, कोयला, अबरख खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गये निर्णय के पालन की बिंदुवार समीक्षा की.

विज्ञापन

सीसीएल के पट्टा क्षेत्र में कोयला व वन क्षेत्रों हो रहे माइका के अवैध खनन पर रोकथाम पर विचार किया गया. बालू घाटों के संचालन व बालू के अवैध भंडारण उठाव तथा परिवहन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया. साथ ही कहा कि नियमों का उल्लंघन करने एवं अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके अलावा डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि अवैध खनन करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करें तथा वन क्षेत्र में भी खनन करने वाले लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई करें. साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये.

पुलिस अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर करें काम

डीसी ने कहा कि अवैध खनन रोकने की दिशा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाकर संबंधित विभाग सक्थ रुख अपनायें. जांच-पड़ताल के साथ छापेमारी अभियान चलायें. डीसी ने कहा कि अवैध खनन व अनधिकृत परिवहन से सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंच रहा है तथा धूल, ध्वनि एवं अन्य प्रदूषकों के कारण पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ रहा है. इससे जन-स्वास्थ्य व सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है. उन्होंने अवैध खनन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने, नियमित गश्ती तेज करने, बिना लाइसेंस संचालित क्रेशरों पर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने और संबंधित विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने का निर्देश दिया. बैठक में एसपी डॉ विमल कुमार, जिले के सभी एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ, थाना प्रभारी, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, फैक्ट्री इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola