जलापूर्ति की मांग ले धरना कल से
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :28 Aug 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन

आग्रह के बाद भी विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है. ग्रामीण पानी खरीदकर पी रहे हैं. बारिश में शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से बीमारी की आशंका बढ़ गयी है. कहा कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे से बेंगाबाद बाजार के मुख्य चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा.
विज्ञापन
बेंगाबाद.
बेंगाबाद पंचायत के विभिन्न गांवों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना का लाभ नहीं मिलने से क्षुब्ध लोगों व जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर बैठने का निर्णय लिया है. इस संबंध में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन थाना प्रभारी, बीडीओ व सीओ को सौंपा है. कहा है कि बेंगाबाद में जलापूर्ति योजना पिछले दो माह से ठप पड़ी हुई है. आग्रह के बाद भी विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है. ग्रामीण पानी खरीदकर पी रहे हैं. बारिश में शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से बीमारी की आशंका बढ़ गयी है. कहा कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे से बेंगाबाद बाजार के मुख्य चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा. पर बैठ जायेंगे. इसकी सारी जवाबदेही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की होगी. आवेदन में बेंगाबाद के मुखिया, उप मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य के अलावा ग्रामीण विजय सिंह, मथुरा राय, पंकज कुमार गुप्ता, रामलाल मंडल, प्रवीण कुमार राम, दिपेश कुमार, किरण देवी, पुष्पा देवी, यशोदा देवी, मीना देवी, महेश कुमार, पवन कुमार, गीता देवी, रूनू वर्मा, प्रमिला देवी, इंदिरा देवी आदि के हस्ताक्षर हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




