राज्य बागवानी मिशन : गिरिडीह में आम, कटहल व बेल की होगी खेती

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jul 2020 6:26 AM

विज्ञापन

राज्य बागवानी मिशन और बीएयू के उद्यान विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों के लिए फलों का उत्पादन बढ़ाने संबंधी प्राथमिकता तय की है.

विज्ञापन

मनोज सिंह, रांची : राज्य बागवानी मिशन और बीएयू के उद्यान विभाग ने राज्य के सभी 24 जिलों के लिए फलों का उत्पादन बढ़ाने संबंधी प्राथमिकता तय की है. कृषि मंत्री बादल ने योगदान देने के बाद ही अधिकारियों का निर्देश दिया था कि हर एक जिले के फलों की अपनी पहचान होनी चाहिए. इसके लिए मंत्री ने राज्य बागवानी मिशन को प्लान तैयार करने को कहा था.

इसके बाद राज्य बागवानी मिशन और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के उद्यान विभाग ने सभी जिलों के लिए तीन-तीन प्राथमिकता वाले फलों की सूची तैयार की है. इसमें रांची में आम के साथ अमरूद और लीची को बढ़ावा देने की अनुशंसा की गयी है.

किस जिले के लिए किस फल की अनुशंसा

रांची : आम, अमरूद, लीची

खूंटी : आम, अमरूद, लीची

गुमला : आम, अमरूद, लीची

लोहरदगा : आम, अमरूद, लीची

सिमडेगा : आम, शरीफा, कटहल

सरायकेला : आम, काजू, संतरा

पू सिंहभूम : काजू, कटहल, जामुन

प सिंहभूम : आम, इमली, कटहल

लातेहार : आम, कटहल, नाशपाती

पलामू : सिटरस(चकोतरा), बेल, आंवला

गढ़वा : आंवला, बेल, अमरूद

चतरा : आम, अमरूद, साइट्रस

हजारीबाग : कटहल, लीची, अमरूद

रामगढ़ : आम, सिट्रस, अमरूद

बोकारो : इमली, जामुन, अमरूद

धनबाद : इमली, जामुन, अमरूद

कोडरमा : आम, अमरूद, जामुन

गिरिडीह : आम, कटहल, बेल

देवघर : आम, काजू, कटहल

दुमका : आम, काजू, अमरूद.

पाकुड़ : आम, शरीफा, अमरूद

जामताड़ा : आम, काजू, कटहल

गोड्डा : आम, अमरूद, जामुन

साहिबगंज : आम, शरीफा, अमरूद

जिलों की जलवायु और मिट्टी के अनुकूल वैज्ञानिक पद्धति को ध्यान में रखते हुए फलों की खेती को बढ़ावा देने की अनुशंसा की गयी है. इसके लिए कई मापदंडों का ख्याल रखा गया है. कोशिश की गयी है कि संबंधित फलों से जिलों की अपनी पहचान हो. विजय कुमार, राज्य मिशन निदेशक, राज्य बागवानी मिशन

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola