Giridih News :धनवार नगर पंचायत : अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन छह प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कुल 14

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को विकेंद्र साव, रोबिन कुमार, दयानंद कुमार, जितेंद्र रविदास, नंदलाल साव तथा सुबोध साव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

विज्ञापन

इससे पूर्व आठ प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं. इस तरह अब तक नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन के दौरान अनुमंडल कार्यालय परिसर में समर्थकों की भीड़ जुटी रही. प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ जुलूस और नारेबाजी करते हुए पहुंचे. पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला. प्रत्याशियों ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना, साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करना, पेयजल, सड़क, बिजली और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी. वहीं, प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. जांच प्रक्रिया व नाम वापसी के बाद चुनाव तेज होगी.

पार्षद के लिए 58 ने किया नामांकन

राजधनवार. धनवार नगर पंचायत में 11 पार्षद पद पर निर्वाचन के लिए 22 महिला सहित कुल 58 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. बुधवार को वार्ड संख्या एक से शिवशंकर प्रसाद साहा, अनवारुल होदा, कृष्ण कुमार चौधरी, अबुल रजा, इम्तियाज अंसारी, वार्ड संख्या दो से संध्या कुमारी, वार्ड संख्या तीन से सत्येंद्र प्रसाद, रौनक राज, संजय राम, सुलेखा देवी, शंभु रजक, वार्ड संख्या चार से सविता देवी, वार्ड संख्या पांच से कंचन देवी, वीणा देवी, नीता सिन्हा, वार्ड संख्या छह से राजा कुमार, रणधीर कुमार निषाद, मुन्ना कुमार व अभय कांत कुमार ने निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ यशवंत कुमार सिन्हा के समक्ष अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. जबकि वार्ड नं सात से शून्य, वार्ड संख्या आठ से रवींद्र कुमार साव, राजेश कुमार भदानी, अजय कुमार, वार्ड संख्या नौ से माया कुमारी, वार्ड संख्या 10 से सजिसा खातून, बंटी कुमारी, वार्ड संख्या 11 से मनीष तुरी, यशोदा देवी, कुमार अवनि देव ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवेंद्र कुमार दास के समक्ष अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. गुरुवार को 11 बजे अपराह्न से तीन बजे पूर्वाह्न तक स्क्रूटनी होनी है. नामांकन के दौरान सभी प्रत्याशी अपने समर्थनों के साथ ब्लॉक परिसर पहुंचकर अपने पांच समर्थकों के साथ नामांकन के लिए प्रवेश कर शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन पत्र जमा करा रहे थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola