शब-ए-बारात आज, घरों में पढ़ी जायेगी नमाज

Updated at : 09 Apr 2020 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
शब-ए-बारात आज, घरों में पढ़ी जायेगी नमाज

गिरिडीह : जिले भर में इबादत की रात यानी शब-ए-बारात गुरुवार को मनायी जायेगी. इसको ले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने व्यापक तैयारी की है. हालांकि कोरोना वायरस को ले देश भर में लगे लॉकडाउन को देखते हुए विभिन्न अंजुमन कमेटियों ने मस्जिद व कब्रिस्तान में इबादत, नमाज व दुआ फातिहा के आयोजन को घरों […]

विज्ञापन

गिरिडीह : जिले भर में इबादत की रात यानी शब-ए-बारात गुरुवार को मनायी जायेगी. इसको ले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने व्यापक तैयारी की है. हालांकि कोरोना वायरस को ले देश भर में लगे लॉकडाउन को देखते हुए विभिन्न अंजुमन कमेटियों ने मस्जिद व कब्रिस्तान में इबादत, नमाज व दुआ फातिहा के आयोजन को घरों में ही करने का एलान किया है. जानकारी के अनुसार शब-ए-बारात के दिन घरों में कुरान खानी व मिलाद ए पाक का आयोजन कर फातिहा करते हैं. इसके अलावा लोग अपने घरों व मस्जिदों में अल्लाह-त-आला की इबादत करते हुए कुरान पाक की तिलावत व नमाज अदा करते हैं.

अकीदतमंदों की मानें तो इस त्योहार में रोजा, नमाज व इबादत करने से अल्लाह-त-आला अपने चाहने वालों की झोली नेकियों से भर देते हैं. घरों में रहकर करें इबादत : डाॅ. सरफराजचित्र परिचय : 2. विधायक डाॅ. सरफराज अहमद गांडेय विधायक डाॅ. सरफराज अहमद ने मुसलमानों से अपील की है कि वे शब-ए- बारात के मौके पर मस्जिदों और कब्रिस्तानों में एक जगह इकट्ठा न होकर लोग अपने-अपने घरों पर ही इबादत करें. केंद्र सरकार व राज्य सरकार जनता की हिफाजत में तमाम कोशिशें कर रही है. सरकार के निर्देश पर सभी धर्म संप्रदाय के लोग कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नियम के दायरे में रहकर घर पर ही आयोजित कर रहे हैं. ऐसे में हम सबों का भी फर्ज है बनता है कि हम सब मिलकर सरकार का साथ दें और कानून का पालन करें. उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में रहकर रब को याद करें और सबकी हिफाजत की दुआ मांगें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola