रामनवमी में सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की नजर : एसडीपीओ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी का त्योहार संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
गिरिडीह. शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी का त्योहार संपन्न कराने को लेकर रविवार को मुफस्सिल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ बिनोद रवानी, सीओ मो असलम, बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सभी पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने की अपील की.
पुलिस प्रशासन है मुस्तैद :
एसडीपीओ श्री रवानी ने कहा कि जगह-जगह कमेटियों की तैयारियों चल रही है. इधर, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है और लोगों से आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की लोगों से अपील की जा रही है. उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर सभी अखाड़ा कमेटी तय रूट से ही जुलूस निकलेंगी. इस दौरान किसी भी तरह का विवाद होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा. साथ ही कहा कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करनेवालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. साथ ही कहा कि रामनवमी को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पप्पू रजक, साठू ठाकुर, शंकर दास, अशोक रजक के अलावे कई लोग मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन