झारखंड सरकार से जनता त्रस्त : सुरेश साव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को भाजपा नेत्री प्रेमा तिवारी व विवेक पांडेय के नेतृत्व में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कल्याणडीह हरिजन टोला, परसाटांड का दौरा कर ग्रामीणों से भेंट की और समस्याएं सुनीं.
विज्ञापन
गिरिडीह.
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने रविवार को भाजपा नेत्री प्रेमा तिवारी व विवेक पांडेय के नेतृत्व में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कल्याणडीह हरिजन टोला, परसाटांड का दौरा कर ग्रामीणों से भेंट की और समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों के बीच छाता का वितरण किया. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. श्री साव ने कहा कि वह लगातार क्षेत्र भ्रमण करते रहते हैं और समस्याओं के निष्पादन का प्रयास करते हैं. एक तरफ केंद्र सरकार लगातार जनता की भलाई के लिए काम कर रही है. वहीं, दूसरी ओर हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड को बर्बाद करने में लगी हुई है. झामुमो सरकार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है. गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर निशाना साधते हुए कहा कि आज गिरिडीह का क्या दुर्दशा है, यह किसी से छिपी हुई नहीं है. आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. इससे पूर्व श्री साव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ नंबर 35 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी. मौके पर अमर सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, नवल किशोर प्रसाद, विश्वनाथ मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, अजय पाठक, श्याबल घोष, वीरू पांडेय, छोटू पांडेय, मंजू देवी, गुड़िया देवी, टिपन दास, खीरू दास, रितेश पांडेय, रंजीत, अनुज, विशाल आदि मौजूद थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन