प्रशिक्षुओं ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 16 May 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षुओं ने रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

केएन बक्शी बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को बेंगाबाद के कई गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली.

विज्ञापन

बेंगाबाद. केएन बक्शी बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को बेंगाबाद के कई गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रैली निकाली. प्रशिक्षु बसनबारी, हाडोडीह, करमाटांड़ सहित अन्य गांवों में लोगों को मतदान का महत्व बताया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है. सभी को वोट देने का अधिकार है, जिसका अर्थ है कि सभी भारतीय अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान कर सकते हैं. मतदान करके, आप बदलाव और अपने समुदाय का उत्थान कर सकते हैं. मतदान करना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आप किसी कानून को तभी निरस्त कर सकते हैं जब अधिकांश नागरिक उससे सहमत हों. उप प्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि मतदान हर नागरिक कर्तव्य है. यह हमारे देश के भविष्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है. मतदान राजनेताओं को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह बनाये रखने में मदद करता है और हमारे लोकतंत्र के लिए रूपरेखा तैयार करता है. मौके पर डॉ रंजीत कुमार, डॉ सुरेश यादव, प्रो मदन कुमार, प्रो पवन कुमार सुमन, प्रो नूतन शर्मा, डॉ गौतम गुप्ता, प्रो नीलेश लकड़ा, डॉ राजेश रविदास, प्रो रेशमा अग्रवाल, डॉ प्रशांत दुबे, नारायण कोल, राकेशसिंह, शंकर, ममता कुमारी, दीपक कुमार, सोनी कुमारी, मनोज पांडेय, लक्ष्मी राणा, प्रसादी महतो, सुमन कुमार, नुसरत परवीन, सहजानंद वर्मा, आशालता हेंब्रम, मनीषा कुमारी, सोनिया हेंब्रम, चांदनी हांसदा, तरुण राणा, रितिक कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola