12 दिनों बाद गांव में लौटी बिजली, ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में थे ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का उद्घटान करते झामुमो नेता व ग्रामीण

बिरनी के पड़रिया गांव में 12 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है। बिजली मिलने से भीषण गर्मी और मच्छरों से परेशान ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

बिरनी प्रखण्ड के पड़रिया पश्चिम पंचायत भवन के पास लगा एक सो केवी का ट्रांसफार्मर 12 दिन पूर्व जल गया था. जिसके कारण 12 दिनों तक उक्त ट्रांसफार्मर से जुड़े कंज्यूमर के घरों में ब्लैक आउट छाया हुआ था. साथ ही साथ भीषण गर्मी व मच्छर के प्रकोप से लोग परेशान थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

शनिवार को बिभाग के द्वारा ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद झामुमो नेता सन्तोष कुमार ने दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर उद्घाटन किया. वहीं, घरों में बिजली पहुंचते ही लोगो में खुशी का माहौल हो गया.

ग्रामीण बीरेंद्र बर्णवाल, सिकन्दर ठाकुर, पंकज दास,रामजी शर्मा  समेत लोगो ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जल जाने से 12 दिनों से पूरा टोला अंधकार में डूबा हुआ था. झामुमो नेता के द्वारा लगातार प्रयास के बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो पाया है ओर बिजली मिली है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola