घायल छात्र नेता से मिले बाबूलाल मरांडी, झंडा मैदान झड़प मामले में कार्रवाई की मांग
घायल छात्र नेता से मिलने अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी
गिरिडीह झंडा मैदान झड़प में घायल छात्र नेता मंटू मुर्मू से बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल में मुलाकात की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
गिरिडीह के झंडा मैदान में शुक्रवार की देर शाम झामुमो कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच हुई झड़प के मामले में घायल छात्र नेता मंटू मुर्मू का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
वहीं, शनिवार की सुबह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे और मंटू मुर्मू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने चिकित्सकों से भी घायल छात्र नेता के इलाज की स्थिति के संबंध में जानकारी ली.
इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना गंभीर है और मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. अस्पताल में बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत राय, भाजपा नेता चुन्नू कांत समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए