बगोदर के जंगल में फिर लौटा 32 हाथियों का झुंड, ग्रामीण अलर्ट
हाथियों के झुंड के कारण जीटी रोड पर लगा जाम
झारखंड के बगोदर में 32 हाथियों का झुंड फिर लौट आया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
बगोदर वन प्रक्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. शुक्रवार की देर शाम हाथियों का झुंड फिर बगोदर के वनक्षेत्र में लौट आया है. अभी भी 32 हाथियों का झुंड बगोदर के 20 माइल के जंगलों में देखा जा रहा है. इसे लेकर वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट भी कर दिया हैं.
आपके शहर में
गैड़ा में उत्पात मचाने के होने लगी वापसी
मालूम हो कि बगोदर विस क्षेत्र के गैड़ा में उत्पात मचाये जाने के बाद शुक्रवार की देर शाम हाथियों के झुंड की बगोदर वन क्षेत्र की ओर फिर वापसी हो गयी है. यहां हाथियों के झुंड ने देर शाम जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के गैडाही में हाथियों ने स्कूल भवन और एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है.

देर रात भगाये जाने के बावजूद हाथियों का झुंड जीटी रोड को पार करने की कोशिश करता पाया गया था. इस दौरान एक ही हाथी सड़क पार कर पाया था और झुंड के अन्य सदस्य सड़क पार कर रहे थे. उनके सड़क पार करने के इंतजार में एक घंटे तक जीटी रोड से आवागमन बाधित रहा. करीब एक घंटे तक दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गयी थी.
ग्रामिणों में दहशत
इधर, वन विभाग की टीम के पहुंचने पर मशाल जलाकर एक्सपर्ट की मदद से खदेड़ने का प्रयास किया गया. बावजूद इसके झुंड फिर से बगोदर क्षेत्र में ही प्रवेश कर गया. इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है.

हाथियों को भगाने पहुंचे ग्रामीण
मौके पर पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक, पवन पासवान नंदकिशोर पासवान, राजू मरांडी, संजय महतो, कपिल महतो वन विभाग से जान-माल के नुकसान से बचाने के समुचित उपाय करने की लगातार मांग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए