झामुमो कार्यकर्ताओं से विवाद में घायल एबीवीपी नेता की तबीयत बिगड़ी
सदर अस्पताल के आईसीयू में इलाजरत एबीवीपी नेता मंटू मुर्मू | Prabhat Khabar Network
एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. यह घटना जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर पुतला दहन की तैयारी के दौरान छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद हुई.
झंडा मैदान में छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के दौरान घायल हुए एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद उनके समर्थक उन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया. फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
आपके शहर में
पुतला दहन की तैयारी के दौरान हुआ था विवाद
बताया गया कि झंडा मैदान में जेपीएससी-जेएसएससी के मुद्दे को लेकर छात्र पुतला दहन की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान छात्रों और झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. इस दौरान मंटू मुर्मू घायल हो गये थे.
इलाज के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
घटना के बाद मंटू मुर्मू का इलाज कराया गया था. शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद समर्थक उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया. अस्पताल में उनका इलाज जारी है. घटना के बाद मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए