डायरेक्टर इन चीफ ने सदर अस्पताल का किया दौरा, सुविधाओं की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल का निरीक्षण करते डायरेक्टर इन चीफ

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने गिरिडीह सदर अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

गिरिडीह सदर अस्पताल का शनिवार को झारखंड स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने निरीक्षण किया. उनके साथ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार समेत अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान डॉ सान्याल ने अस्पताल के विभिन्न विभागों और कक्षों का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं से हुए अवगत

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नेत्र, दंत समेत अन्य कक्षों में पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को लेकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की.

डॉ श्री सान्याल ने अस्पताल के अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola