Giridih News: छह माह पूर्व ससुराल आये युवक का नहीं मिल रहा सुराग
Giridih News: छह माह पूर्व अपनी ससुराल आये युवक का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. लापता युवक के परिजन परेशान हैं और प्रशासन से खोजबीन की मांग कर रहे हैं.
बताया जाता है कि बीते वर्ष 30 जुलाई को बिहार के जमुई जिला अंतर्गत बीचकोडवा थानांतर्गत हरणसिंघा निवासी उमेश यादव अपनी ससुराल जमुआ के मेढो चपरखो आया था. वहां से वह अपने घर हरणसिंघा नहीं लौटा. इस मामले में उसके पिता किशुन यादव ने जमुआ थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र के ससुरालवालों पर उसे गायब कर देने या हत्या करने का संदेह जताया था. आवेदन में कहा है कि उसके गायब पुत्र की बाइक और मोबाइल का भी पता नहीं चल रहा है. इधर, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार ने बताया कि युवक के गायब होने का सनहा दर्ज किया गया था. खोजबीन की जा रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए