शपथ समारोह को देख एनडीए नेता गौरवान्वित

Updated:
विज्ञापन

केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है. रविवार को बड़ा चौक पर एलइडी टीवी के माध्यम से एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव देखा.

विज्ञापन

एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह का देखा सीधा प्रसारण

कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आम लोगों के बीच बांटा गया लड्डू : मुकेश जालान

गिरिडीह.

केंद्र में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है. रविवार को बड़ा चौक पर एलइडी टीवी के माध्यम से एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव देखा. इस दौरान जमकर जश्न मनाया गया. साथ ही साथ खुशी में आतिशबाजी की गयी. भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान ने बताया कि आज काफी खुशी की बात है. श्री मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का शपथ लिया है. उन्होंने पं. नेहरू के बाद इतिहास रचने का काम किया है. तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा समेत आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में काफी खुशी है. सभी ने आज जश्न मनाया. बताया कि आज के ऐतिहासिक दिन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आम लोगों के बीच 51 किलो लड्डू बांटा गया. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से आने वाले दिनों में मोदी सरकार में विकास कार्यों में और गति आयेगी. मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, साहिल शर्मा, दीपक यादव, मोतीलाल उपाध्याय, पुरुषोत्तम चौधरी, मिथुन चंद्रवंशी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola