विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारती चलकरी पंचायत के चेंगधेरी गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर की है.

विज्ञापन

पीरटांड़. भारती चलकरी पंचायत के चेंगधेरी गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार दोपहर की है. गुरुवार दोपहर में ही किसी बात को ले घर मे सुभाष ठाकुर के घर में कुछ विवाद हो रहा था. इसी बीच सुभाष ने अपनी मां व पत्नी पिंकी देवी को शांत रहने की बात कही. इसी दौरान उसकी पत्नी पिंकी देवी (30) घर मे घुसकर फांसी लगा ली. सूचना पर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. सूचना पर पीरटांड़ थाना प्रभारी गौतम कुमार, महाबीर मुर्मू सहित अन्य पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सुभाष ने बताया कि घर का उसकी पत्नी दैनिक कार्य कर चुकी थी. घर का गोबर नहीं उठायी. इसको लेकर उसकी मां व पत्नी में विवाग हुई. इसके बाद उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली. घटना को लेकर ओरमांझी निवासी लड़की के पिता तारा ठाकुर ने बताया कि दोपहर 12 बजे उसकी लड़की के देवर ने फोन कर बताया कि भाभी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. कहा कि उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था. इसके कारण यह घटना घटी. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना सूचना के गांव पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल कोई आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola