Giridih News: सम्मेदशिखर का दर्शन करने आयी महाराष्ट्र की तीर्थ यात्री की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: सम्मेदशिखर पारसनाथ की यात्रा पर मधुबन पहुंचे महाराष्ट्र निवासी 69 वर्षीय बेबी पन्नालाल जैन की तबीयत बिगड़ गयी थी. परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पीरटांड़ लाया गया. यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. शनिवार मृतका के परिजन ने मधुबन थाना में लिखित सूचना देकर अंतिम संस्कार किया.

विज्ञापन

सम्मेदशिखर पारसनाथ का दर्शन वंदन करने के लिए महाराष्ट्र से मधुबन पहुंचे एक महिला तीर्थ यात्री की मौत हो गयी. तीर्थ यात्री की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा है. परिवार वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार मधुबन मुक्तिधाम में किया. उन्होंने इसकी लिखित सूचना मधुबन थाना में दी है. बता दें कि सम्मेदशिखर पारसनाथ की यात्रा पर मधुबन पहुंचे महाराष्ट्र निवासी 69 वर्षीय बेबी पन्नालाल जैन की तबीयत बिगड़ गयी थी. परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पीरटांड़ लाया गया. यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. शनिवार मृतका के परिजन ने मधुबन थाना में लिखित सूचना देकर अंतिम संस्कार किया. महाराष्ट्र के ठाणे से बेबी पन्नालाल जैन पूरा परिवार सम्मेदशिखर दर्शन वंदन को मधुबन आया था. सभी लोग बिसपंथी कोठी में रुके थे. घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूब गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola