आदिवासी बहुल आरागारो गांव में मूलभूत सुविधा का अभाव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवरी प्रखंड की हरला पंचायत के आरागारो गांव के लोगों को मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल रही है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है.

विज्ञापन

देवरी. देवरी प्रखंड की हरला पंचायत के आरागारो गांव के लोगों को मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल रही है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है. सुविधा नहीं मिलने से ग्रामीणों में निराशा है. ग्रामीण श्यामलाल मरांडी, सलोमी हेम्ब्रम, विक्रम मरांडी, कुंजल मरांडी, फुलमंती मरांडी, बसंती मरांडी, निर्मला किस्कू, विकास मरांडी, रसोनी हेंब्रम, बबलू मरांडी, ललिता सोरेन, मुकेश मरांडी समेत अन्य ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या से अधिकांश परिवार परेशान है. नल जल योजना के तहत गांव में बोरिंग के बाद काम बंद कर दिया गया. गांव के स्कूल में लगा एकमात्र चापाकल भी खराब हो गया है. इससे उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है. वहीं, गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय को मर्ज कर दिया गया है. गांव के बच्चों को दो-तीन किमी की दूरी तय कर भोजपुरो व बेलाटांड़ स्थित स्कूल जाना पड़ रहा है. गांव में रहने वाले 45 संताल समाज के लोग बेराजगारी की समस्या से भी जूझ रहे हैं. युवाओं को रोजगार के लिए महानगर जाना पड़ रहा है. इस संबंध में पंचायत की मुखिया आशा देवी ने कहा कि जल जीवन मिशन के संवेदक को अविलंब कार्य पूरा करवा जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश दिया गया है. अन्य समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास चल रहा है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola