झारखंड के विधायक जयराम महतो को आया गुस्सा, वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीन सड़क पर पटका

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं से घिरे डुमरी विधायक जयराम महतो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jairam Mahto: डुमरी विधायक जयराम महतो का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक युवक का मोबाइल तोड़ते नजर आ रहे हैं. पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाने के लिए निकाले गए कैंडल मार्च में जब एक महिला ने पार्टी नेता पर पैसे लेने का आरोप लगाया, तो विधायक जी आपा खो बैठे. पढ़ें, कैसे एक शांतिपूर्ण मार्च हंगामे में बदल गया.

विज्ञापन

Jairam Mahto, गिरिडीह (बोकारो से मुकेश झा की रिपोर्ट): गिरिडीह के डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं. रविवार को पुष्पा कुमारी को न्याय दिलाने के लिए निकाले गए कैंडल मार्च के दौरान विधायक जी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने न केवल एक महिला के साथ बहस की, बल्कि वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया. इस घटना के बाद काफी देर तक माहौल गर्म रहा.

विज्ञापन

10 हजार रुपये के आरोप से भड़का विवाद

विवाद की जड़ पुष्पा कुमारी की मां रेखा देवी के वे आरोप हैं, जिसमें उन्होंने विधायक की पार्टी जेएलकेएम (JLKM) की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा कुमारी पर 10 हजार रुपये लेने का इल्जाम लगाया था. महिला का दावा है कि उसने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लेकर यह राशि बेटी की खोजबीन में मदद के नाम पर दी थी. कैंडल मार्च के दौरान जब एक महिला ने यही मुद्दा विधायक के सामने उठाया, तो आक्रोशित हो गए.

Also Read: सरायकेला में सोना महापात्र का ‘मैजिक’: ‘रंगावती’ की धुन पर झूमा पूरा शहर, जोहार झारखंड कहकर जीता दिल

वीडियो बना रहे युवक पर फूटा गुस्सा

विधायक और महिला के बीच तीखी बहस हो ही रही थी कि जयराम महतो की नजर वीडियो बना रहे एक युवक पर पड़ी. आक्रोशित विधायक ने तुरंत युवक का मोबाइल छीना और उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया. विधायक के इस व्यवहार को देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए. इस पर कुछ ने नाराजगी भी जाहिर की.

मौके से निकले विधायक, वीडियो वायरल

हंगामा बढ़ता देख विधायक जयराम महतो अपनी गाड़ी में बैठकर तुरंत वहां से रवाना हो गए. हालांकि, मोबाइल टूटने से पहले और बाद के घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं. लोग विधायक के इस आचरण पर सवाल उठा रहे हैं, खासकर तब जब वे खुद को युवाओं और आम जनता का प्रतिनिधि बताते हैं.

Also Read: झारखंड की बेटियों ने लगाई जीत की हैट्रिक, सब जूनियर हॉकी टूर्नामेंट में एमपी को 2-1 से हराया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola