Giridih News :पुलिया को तोड़कर नये सिरे से ढलाई करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Giridih News :मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवरी-खिजुरी सड़क से ढेंगाडीह गांव तक सड़क निर्माण के दौरान पुलिया में मानक की अनदेखी की शिकायत पर कनीय अभियंता विक्रम कुमार दास ने गुरुवार को पुलिया की जांच की.

विज्ञापन

जांच के बाद उन्होंने निर्माण कार्य में लगी कंपनी वैशु इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड रांची को पुलिया को तोड़कर नये सिरे से ढलाई करने का निर्देश दिया. विदित हो कि जमुआ की विधायक मंजू कुमारी के द्वारा भी निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान पुलिया के निर्माण कार्य पर असंतोष जताया था.

प्राक्कलन के अनुसार नहीं हो रहा है कार्य

इधर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा कुमारी ने प्राक्कलन के अनुसार कार्य करवाने की मांग की है. कहा है कि संवेदक के द्वारा प्राक्कलन की अनदेखी कर कार्य करवाया जा रहा है. प्राक्कलन के मुताबिक पुरानी सड़क को उखाड़कर नये सिरे से सड़क बनायी है, लेकिन संवेदक पुरानी सड़क के पर नयी परत बिछा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola