Giridih News :पीरटांड़ जंगल से हाथियों के झुंड को निकाला गया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News :पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिशुनपुर के जंगल में आये चार हाथियों के झुंड को निकालने के लिए वन विभाग ने शुक्रवार शाम से शनिवार अहले सुबह तक विशेष अभियान चलाया. शाम 4:00 बजे शुरू हुआ अभियान सुबह लगभग 4:30 बजे तक जारी रहा. इसमें स्थानीय ग्रामीणों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

विज्ञापन

अभियान के दौरान हाथियों के झुंड को धावाटांड़, छातापत्थर, पोखरियादाह, पचरुखी, बड़कीटांड़, फतेहपुर खुर्द, प्रतापपुर, पालगंज, करपरतारडीह, कुम्हरलालो, करणपुरा, मदनपुरा, दूधनिया और दुबेडीह होते हुए पास के घने जंगल क्षेत्र की ओर सुरक्षित पहुंचाया गया. राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में जानमाल की किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है.

गेहूं की फसल को पहुंचाया नुकसान

हालांकि कुछ स्थानों पर हाथियों द्वारा गेहूं की फसल खाने की जानकारी सामने आई है, जिसकी जांच के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. खबर लिखे जाने तक हाथियों के केंदुआडीह पहाड़ी क्षेत्र में होने की सूचना थी. एलिफैंट ड्राइव अभियान में प्रभारी वनपाल रोहित कुमार, उप परिसर पदाधिकारी अशोक कुमार और संतोष कुमार दास के साथ विशेषज्ञ टीम, स्थानीय ग्रामीण एवं क्यूआरटी वाहन की सक्रिय भागीदारी रही.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola