ट्रक व ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी चौक में गुरुवार की देर रात गिट्टी लदे ट्रक और बालू लोड ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद जिप सदस्य पवन चौधरी की पहल पर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
विज्ञापन
गावां.
गावां थाना क्षेत्र के गणपतबागी चौक में गुरुवार की देर रात गिट्टी लदे ट्रक और बालू लोड ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद जिप सदस्य पवन चौधरी की पहल पर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक खोटममनाय निवासी आलोक कुमार पिता बिरजू राम (21) वर्ष और नकुल कुमार पिता बैधनाथ राम (22) वर्ष है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक गावां से बालू लेकर गुमगी की ओर जा रहे था. इसी बीच देवरी से विपरीत दिशा में आ रही गिट्टी लोडेड ट्रक के साथ आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. इसमें दोनों युवक घायल हो गए. घटना के बाद वाहन चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन