गिरिडीह विधानसभा सीट पर 2 बार जीते बीजेपी के निर्भय शाहाबादी, 2019 में झामुमो के सुदिव्य कुमार से हारे

Jharkhand Assembly Election
Giridih Vidhan Sabha: झारखंड की गिरिडीह विधानसभा सीट पर 4 चुनावों में 2 बार बीजेपी के निर्भय शाहाबादी जीते. 2019 में झामुमो के सुदिव्य कुमार ने उन्हें हरा दिया.
Giridih Vidhan Sabha|Jharkhand Assembly Election|गिरिडीह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में एक है. यह सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है. गिरिडीह जिले में है और गिरिडीह संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में एक है. गिरिडीह विधानसभा सीट पर कुल 3,04,170 मतदाता हैं. इसमें 1,53,523 (1 लाख 53 हजार 523) पुरुष, 1,50,646 (1 लाख 50 हजार 646) महिला और 1 थर्ड जेंडर वोटर हैं. इस सीट पर 20 नवंबर को मतदान होना है.
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : दूसरे चरण का शेड्यूल
| चुनाव से जुड़े कार्यक्रम | तारीख |
| अधिसूचना जारी होने की तारीख | 22 अक्टूबर 2024 |
| नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख | 29 अक्टूबर 2024 |
| नामांकन पत्रों की जांच की तारीख | 30 अक्टूबर 2024 |
| नाम वापस लेने की आखिरी तारीख | 01 नवंबर 2024 |
| मतदान की तारीख | 20 नवंबर 2024 |
| मतगणना की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
| चुनाव प्रक्रिया की समाप्ति की तारीख | 23 नवंबर 2024 |
2019 में झामुमो के सुदिव्य ने भाजपा के शाहाबादी से लिया बदला
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में गिरिडीह विधानसभा सीट से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुदिव्य कुमार सोनू ने जीत दर्ज की थी. उन्हें कुल 80,871 (48.19 प्रतिशत) वोट मिले थे. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार निर्भय कुमार शाहाबादी को 64,987 (38.72 प्रतिशत) वोट मिले थे. वह दूसरे नंबर पर रहे थे. वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 2,64,814 (2 लाख 64 हजार 814) थी. इसमें से 1,67,822 (1 लाख 67 हजार 822) यानी 63.37 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
2014 में निर्भय शाहाबादी ने झामुमो के सुदिव्य कुमार को हराया
झारखंड की गिरिडीह विधानसभा सीट पर वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के सुदिव्य कुमार सोनू को पराजित किया था. शाहाबादी को 57,450 (38.34 प्रतिशत) वोट मिले थे. JMM के उम्मीदवार सुदिव्य कुमार को 47,517 (31.71 प्रतिशत) वोट मिले थे. वह दूसरे स्थान पर रहे थे. इस चुनाव में गिरिडीह सीट पर कुल 2,34,535 (2 लाख 34 हजार 535) मतदाता थे. इसमें 1,49,834 (1 लाख 49 हजार 834) यानी 63.89 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे.
झारखंड विधासनभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
2009 में निर्भय शाहाबादी ने मुन्ना लाल को पराजित किया
वर्ष 2009 में झारखंड विधानसभा चुनाव में गिरिडीह विधानसभा सीट पर कुल 205538 (2 लाख 5 हजार 538) मतदाता थे. इसमें 109623 (1 लाख 09 हजार 623) यानी 53.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे निर्भय कुमार शाहाबादी और निर्दलीय उम्मीदवार मुन्ना लाल के बीच मुकाबला हुआ. जेवीएम के निर्भय कुमार शाहाबादी ने 28,771 (26.25 प्रतिशत) वोट पाकर विधायक निर्वाचित हुए थे. मुन्ना लाल को 21,669 (19.77 प्रतिशत) वोट मिले थे. वह दूसरे स्थान पर रहे.
2005 में झामुमो के मुन्ना लाल को मिली थी जीत
वर्ष 2005 में पहली बार झारखंड विधानसभा का चुनाव हुआ था. इसमें गिरडीह निर्वाचन क्षेत्र के कुल 1,06,024 (1 लाख 6 हजार 24) मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे. इसमें से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार मुन्ना लाल के खाते में 31891 वोट आए थे. वह विधायक निर्वाचित हुए थे. बीजेपी के उम्मीदवार चंद्र मोहन प्रसाद 24,920 वोट मिलेपाकर दूसरे स्थान पर रहे. झारखंड गठन के बाद वर्ष 2005 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में गिरिडीह विधानसभा सीट पर 21 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था.
Also Read
चाईबासा में जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं दीपक बिरुवा, झामुमो के गढ़ में पलायन है बड़ा मुद्दा
झारखंड में आपराधिक केस के साथ भी जीते हैं नेता, 2019 में 22 को मिली थी सफलता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




