Giridih News :गिट्टी लदे ट्रैक्टर व कार में जोरदार टक्कर, एक घायल
Giridih News :डीवीसी कैजुअल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को निमियाघाट में एक बैठक की. बैठक में सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए डीवीसी प्रबंधन पर कर्मियों के हओं की अनदेखी का आरोप लगाया.
बैठक के बाद सदस्यों ने डीवीसी निमियांघाट सब स्टेशन के सहायक अभियंता को पत्र देकर डीवीसी पर ढुलमुल नीतियों को अपनाने का आरोप लगाते हुए 22 जून को डीवीसी के थर्मल प्लांट के मेन गेट पर बेमियादी धरना देने की बात कही है. धरना में विधायक जयराम महतो के शामिल रहने की उम्मीद जतायी गयी है. मौके पर यूनियन के सचिव रूपलाल महतो, भुनेश्वर सिंह, मंगर महतो, द्वारिका सिंह, डालो महतो, कोलेश्वर सिंह, रुमा देवी, बासुदेव महतो, निजामुद्दीन अंसारी, इंद्रदेव महतो आदि उपस्थित थे.
ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर
पीरटांड़. खुखरा थानांतर्गत गांधी चौक के समीप चथरूडीह गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से चथरुडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया. घायलों में एक युवक चरक ताराटांड़ का निवासी है, जबकि दूसरा सरिया का रहने वाला है. बताया गया कि बाइक से गिरने के बाद एक युवक की हालत गंभीर हो गयी थी. किसी ने एंबुलेंस को सूचना देकर इलाज के लिए भिजवाया.
ट्रैक्टर की टक्कर से दो युवक घायल, एक गंभीर
खुखरा थानांतर्गत गांधी चौक के समीप चथरूडीह गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. इनमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से चथरुडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया. घायलों में एक युवक चरक ताराटांड़ का निवासी है, जबकि दूसरा सरिया का रहने वाला है. बताया गया कि बाइक से गिरने के बाद एक युवक की हालत गंभीर हो गयी थी. किसी ने एंबुलेंस को सूचना देकर इलाज के लिए भिजवाया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए