Giridih News :संत जेवियर्स स्कूल के हॉस्टल में रह रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र के स्थित संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल के चतुर्थ वर्ग में अध्ययनरत एक छात्र की मौत रविवार को अचानक संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के अलारगो निवासी जयलाल साव का 10 वर्षीय पुत्र जयवंत कुमार उक्त विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था. रविवार की दोपहर भोजन करने के कुछ घंटों के बाद हॉस्टल के छत पर अपने जूते व सूखे कपड़े उठाने गया था. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह छत पर ही गिर गया. उसे गिरते देख हॉस्टल के अन्य छात्रों ने हो हल्ला किया. सूचना पर वार्डन, गार्ड समेत अन्य लोग हॉस्टल की छत पर पहुंचे.लोगों ने देखा कि छात्र जयवंत छटपटा रहा है. उसे उठाकर सीएचसी बगोदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उस छात्र को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पाकर देर रात उसके परिजन विद्यालय परिसर पहुंचे.

एसडीपीओ व थाना प्रभारी पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इधर, जानकारी मिलने पर एसडीपीओ धनंजय राम, थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, कई राजनीतिक दल के नेता, समाजसेवी, अभिभावक आदि विद्यालय पहुंचे. विद्यालय में लगे सीसीटीवी का फुटेज जांच की. इसके बाद छात्र की मौत संदेहास्पद होने की बात कही गयी. पुलिस अधिकारियों ने वार्डन, हॉस्टल में उपस्थित छात्र, शिक्षक तथा उपस्थित अभिभावकों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया.

क्या कहते हैं विद्यालय संचालक

इधर, विद्यालय के निदेशक धानेश्वर साव ने कहा कि छात्र की मौत रविवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई है. छात्र दो दिन पूर्व ही गर्मी छुट्टी बिताकर विद्यालय पहुंचा था. इधर, सूचना पर पहुंचे माता-पिता अपने पुत्र शव देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे. घटना के बाद विद्यालय परिवार भी शोक की लहर है. छात्र के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विद्यालय में सोमवार को पठन-पाठन का कार्य स्थगित रहा.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola