Giridih News: संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की मौत

Updated:
विज्ञापन

Giridih News: एक तरफ कुछ लोग महिला की हत्या करने की बात कह रहे हैं. वहीं मृतका के ससुराल वाले सहित पूरे गांव के लोगों का कहना कि महिला ने मामूली बात पर कीटनाशक खाकर सुसाइड कर लिया है.

विज्ञापन

तिसरी थाना क्षेत्र के डमूर गांव में सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गयी. इस घटना को लेकर जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है. इस घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार सदलबल डमूर गांव पहुंचे, लेकिन इसके पहले ही परिजनों ने आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के नदी के पास ले गए थे. किंतु शव का अंतिम संस्कार करने के पहले ही पुलिस उक्त नदी के पास पहुंची और शव को आग के हवाले करने से रोका और पुलिस मामले की जांच के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रही थी. लेकिन पुलिस के आलाधिकारी का फोन आने के बाद मृतका का अंतिम संस्कार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola