Giridih News: कालाबाजारी के लिए जा रहा चावल जब्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: तिसरी में बुधवार को कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे एफसीआई के चावल को जब्त कर के बीडीओ मनीष कुमार ने तिसरी पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तिसरी के गुमगी के एक डीलर के घर से पिकअप सवारी गाड़ी में लोड करके भारी मात्रा में गरीबों के निवाले की कालाबाजारी के लिए मिर्जागंज की ओर ले जाया जा रहा था. किसी ने इसकी सूचना बीडीओ को दी. सूचना मिलते ही बीडीओ एफसीआई के चावल लोड गाड़ी को पकड़ने के लिए निकल पड़े. इस दौरान गुमगी की ओर से अवैध चावल लोड सवारी गाड़ी आ रही थी. उसे रुकवा कर बीडीओ तलाशी लेने लगे. इस दौरान बीडीओ को गाड़ी में लोड चावल एफसीआई का होने का शक हुआ. इसके बाद बीडीओ गाड़ी को जब्त कर थाना ले गए. इधर चावल लोड गाड़ी को जब्त करने के बाद बीडीओ इसकी गहनतापूर्वक जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola