Giridih News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेताडाबर गांव में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है. जबकि उसी घटना में दो युवक बाल बाल बच गए. एक बाइक पर तीन युवक टुंडी प्रखंड के जसपुर से हरलाडीह जा रहे थे.

विज्ञापन

इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा कूदा. इस घटना में बाइक चला रहा युवक कुंदन टुडू की मौत हो गयी. जबकि उसी बाइक में बैठे दोनों युवक स्वस्थ है. घटना की सूचना के बाद पीरटांड़ पुलिस पहुंची. बताया गया कि तीनों युवक तेज रफ्तार में सड़क पर जा रहा था. सड़क में मोड़ होने के कारण बाइक घूमने के बजाय खेत में चला गया और बाइक मृत युवक के शरीर पर जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों युवक को स्थानीय लोगों ने खेत से उठाया. घटना की सूचना के बाद मृतक के स्वजन आदि भी पहुंच चुके हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुटी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola