Giridih News: प्रतिमा विसर्जन के साथ तीन दिवसीय लक्खी पूजा संपन्न

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih News: शाम को गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जित की गयी. पूजा के सफल आयोजन में पूजा कमेटी के अध्यक्ष धनंजय राणा, मुखिया सदीक अंसारी, विजय गोस्वामी, नेशाब अहमद, किशुन गोप, अखलेश्वर राणा, जनार्दन दास, सदानंद राणा, जितेंद्र सिंह, हे���राज साव, अभिजीत राणा आदि ने योदान दिया.

विज्ञापन

गांडेय-बेंगाबाद की सीमा पर महेशमुंडा में शनिवार की शाम प्रतिमा विसर्जन के साथ ही तीन दिवसीय लक्खी पूजा का समापन हो गया. पूजा कमेटी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना व आरती की. इसके बाद उपरांत यहां कुवांरी कन्याओं को भोजन कराया गया. शाम को गाजे बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जित की गयी. पूजा के सफल आयोजन में पूजा कमेटी के अध्यक्ष धनंजय राणा, मुखिया सदीक अंसारी, विजय गोस्वामी, नेशाब अहमद, किशुन गोप, अखलेश्वर राणा, जनार्दन दास, सदानंद राणा, जितेंद्र सिंह, हेमराज साव, अभिजीत राणा आदि ने योदान दिया.

तीन दिनों तक लोगों ने उठाया मेले का आनंद

यहां लोगों ने तीन दिनों तक मेले का आनंद उठाया. तारामाची, झूला, कठपुतली व ब्रेक डांस समेत अन्य मनोरंजन के सामान व दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ी. मेले में गांडेय, बुधुडीह, बेंगाबाद, जगदीशपुर, फुलजोरी, गिरिडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग पहुंचे. शांति व सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस भी मुस्तैद रही.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola