Giridih News :कुल्हाड़ी व लाठी से हमला का आरोप, थाना में आवेदन

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :कुल्हाड़ी व लाठी से हमला का आरोप, थाना में आवेदन

Giridih News :गांडेय थाना क्षेत्र के चरघरा पुल के समीप गोराडीह की हबीब उर्फ शम्सुद्दीन अंसारी को कुल्हाड़ी और टांगी से मारकर घायल कर दिया गया. उसकी पत्नी शबीजन बीबी ने थाना में शिकायत की है.

विज्ञापन

महिला ने कहा है कि वे दोनों अपनी बेटी के ससुराल कोलडीहा गिरिडीह गये थे. शुक्रवार की शाम फुलजोरी हाल्ट पर ट्रेन से उतरकर दोनों पैदल अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में कारोडीह व चरघरा के बीच पुल के समीप गांव के अब्बास अंसारी, जमीर अंसारी, रियासत अंसारी, हसीना खातून व पिंकी खातून ने उसके पति को कुल्हाड़ी और लाठी मारकर घायल कर दिया. वह भागकर गांव गयी और मुखिया के पति मो अल्लाउदीन समेत अन्य को घटना की सूचना दी.

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण

सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी हबीब को सीएचसी गांडेय पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

जमीन विवाद में मारपीट में वृद्ध घायल

देवरी थानांतर्गत बेहराडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की एक घटना में बेहराडीह गांव के भगलू राम (70) घायल हो गये. घायल भगलू राम का उपचार सीएचसी देवरी में करवाया गया. बताया कि मारपीट की सूचना देवरी थाना को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola