Gandey Vidhan Sabha Result 2024: कल्पना सोरेन पिछड़ी, मुनिया देवी आगे

Updated:
विज्ञापन

Gandey Chunav Result 2024: गांडेय विधानसभा सीट पर झामुमो की कल्पना सोरेन ने ‘तीर-धनुष’ से साधा लक्ष्य या भाजपा की मुनिया देवी ने खिलाया ‘कमल’. पढ़ें.

विज्ञापन

Gandey Assembly Election Results 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सरायकेला के बाद गांडेय विधानसभा सबसे हॉट सीट थी. यहां से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन झामुमो की उम्मीदवार थीं. वह झामुमो की सबसे बड़ी स्टार प्रचारक भी थीं. झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन के लिए प्रचार करने वाले स्टार प्रचारकों में कल्पना सोरेन की डिमांड सबसे ज्यादा थी. उन्होंने 35 दिन चले चुनाव अभियान में 100 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया. उनके खिलाफ भाजपा ने मुनिया देवी को उतारा था. 20 नवंबर को गांडेय विधानसभा सीट पर मतदान हुआ. गांडेय में कल्पना सोरेन ने फिर से झंडा बुलंद किया या मुनिया देवी ने उन्हें पराजित कर दिया. लेटेस्ट अपडेट आपको सबसे पहले यहां मिलेगा, 23 नवंबर को.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांडेय विधानसभा में 15 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव

गांडेय विधानसभा सीट पर 4 महिला समेत 15 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे. इस सीट की खास बात यह थी कि दोनों प्रमुख उम्मीदवार महिला थीं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं थीं. करीब 6 महीने पहले उपचुनाव जीतकर गांडेय की विधायक बनीं कल्पना सोरेन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुनिया देवी से था.

गांडेय में 73.36 प्रतिशत हुआ था मतदान

इस विधानसभा सीट पर कुल 3,19,910 मतदाता वोट करने के लिए पंजीकृत थे. इनमें 1,64,926 पुरुष, 1,54,982 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 73.36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

इन दलों ने गांडेय में उतारे थे अपने उम्मीदवार

गांडेय विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), आपकी विकास पार्टी, लोकहित अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय समानता दल, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और जागरूक जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे. 6 निर्दलीय उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रहे थे.

गांडेय विधानसभा सीट के 15 उम्मीदवार और उनकी पार्टी

क्रम सं.उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
1.कल्पना सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चा
2.मो कौसर आजादबहुजन समाज पार्टी
3.मुनिया देवीभारतीय जनता पार्टी
4.अर्जुन बैठाआजाद समाज पार्टी (कांशीराम)
5.मो आरिफ उद्दीनआपकी विकास पार्टी
6.कामेश्वर प्रसाद सावलोकहित अधिकार पार्टी
7.मोहम्मद कुदुस अंसारीराष्ट्रीय समानता दल
8.राजेश कुमारऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
9.शमीम अख्तरजागरूक जनता पार्टी
10.दिनेश प्रसाद वर्मानिर्दलीय
11.प्रीति कुमारीनिर्दलीय
12.बसंत देव हांसदानिर्दलीय
13.बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मानिर्दलीय
14.रामेश्वर दुसाधनिर्दलीय
15.ललिता रॉयनिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola