Giridih News :मतभेद भुलाकर सौहार्द के साथ मनायें होली : ढुलू महतो
Giridih News :गिरिडीह शहरी क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो ने तमाम मनभेद व मतभेद भुला कर सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की.
सांसद ने कहा कि होली के त्योहार में लोग तमाम गिला शिकवा भूलकर एक दूसरे को गुलाल लगा गले मिलते हैं. कहा कि नये वर्ष में सामाजिक, धर्मिक व राजनीतिक क्षेत्र में उर्जा व उमंग के साथ काम करना है. उन्होंने कहा कि जरूरत के वक्त गिरिडीह की जनता के बुलाने पर वह उपस्थित होकर हर सहयोग करने को तत्पर रहेंगे. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा, भाजपा नेता सुभाषचंद्र सिन्हा, मनोज सिंह, अमर कुमार सिन्हा, तुतुल घोष, अनूप कुमार सिन्हा, मनोज संगई, राजेश जायसवाल, मनोज तुरी, इनोद साव, सिंकू सिन्हा, कार्तिक मंडल, राजेश गुप्ता, राम बाबू, नीलू सिन्हा, अनिल सिंह, अनिल वर्मा, टिंकू सिन्हा आदि उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए