Giridih News :रेंज कार्यालय परिसर में लगी आग, लाखों की बेशकीमती लकड़ी जली
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
बेंगाबाद के रातडीह स्थित वन विभाग के रेंज कार्यालय में शनिवार की रात आग लग गयी. अगलगी से परिसर में रखी दो लाख की बेशकीमती लकड़ी जलने की बात कही जा रही है.
विज्ञापन
आग लगने की जानकारी वन कर्मियों को तब लगी जब आग ने भीषण रूप धारण कर लिया. चिंगारी और धुआं से घबराकर गार्ड और वनरक्षी जगे और आग बुझाने में जुट गये. सबमर्सेबल पंप से आग बुझाने का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिल पायी. सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने अलसुबह आग पर काबू पाया.
अगलगी के कारणों की जांच में जुटा विभाग
इस दौरान परिसर में रखे साल, आम, अकेसिया, यूकेलिप्टस, शीशम, गम्हार सहित अन्य प्रजातियों की बेशकीमती लकड़ी जल गयी. घटना में दो लाख से अधिक मूल्य की लकड़ी जलने की बात बतायी जा रही है. प्रभारी वनपाल रोहित कुमार ने बताया कि परिसर के कैंपस में रखी लकड़ियों में देर रात को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. बताया कि रात में सभी कर्मी सो रहे थे. इसलिए काफी देर बाद आग लगने की जानकारी हो पायी. अगलगी के कारणों की जांच में विभाग जुट गया है. बताया कि आगलगी से हुई नुकसान की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. विदित हो कि क्षेत्र में संचालित अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई के बाद जब्त लकड़ी लंबे समय से परिसर में रखी हुई है. इससे यहां काफी लकड़ी जमा हो गयी है. साथ ही यहां कई जब्त वाहन भी रखे हुए हैं. संयोगवश आग वाहनों तक नहीं पहुंच पायी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन