GIridih News :मारपीट व गाली-गलौज के मामले में छह पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
GIridih News :मारपीट व गाली-गलौज के मामले में छह पर प्राथमिकी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित पटेल नगर आम बागान में मारपीट व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामला गीता देवी के आवेदन पर दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

गीता देवी ने बताया कि चार मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थी. इसी दौरान उमेश यादव, राजेश यादव, प्रमोद यादव, सचिन राम, शंकर राम व रानी देवी अचानक उनके घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान उनके पुत्र निशांत कुमार के सिर पर वार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोप लगाया गया है कि आरोपित अक्सर गाली-गलौज व मारपीट करने के लिए उतारू रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

मारपीट मामले में एक आरोपित भेजा गया जेल

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह में पिछले दिनों जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित पांडेयडीह (शीतलपुर) निवासी डहरू मरीक है. बताया गया कि पांडेयडीह के गोपाल कुमार ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट किये जाने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी डहरू मरीक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी. जांच के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola