तीर्थ यात्रा पर अयोध्या गये बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, मौत

Updated:
विज्ञापन

तीर्थ यात्रा करने अयोध्या गये बगोदर थाना क्षेत्र के लाल साव (60 वर्ष) की तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी. श्यामलाल साव गांव के अन्य लोगों के साथ अयोध्या धाम गये थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बगोदर

तीर्थ यात्रा पर अयोध्या के लिए निकले बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो के श्याम लाल साव (60 वर्ष) की तबियत बिगड़ने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि बीते दिनों श्यामलाल साव गांव के अन्य लोगों के साथ अयोध्या धाम तीर्थ करने के लिए गये थे. अयोध्या में उनकी तबीयत बिगड़ गयी. साथ गए लोगों के सहयोग से उन्हें वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रविवार को श्याम लाल साव का पार्थिव शरीर अयोध्या से डोरियो गांव पहुंचा. घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की सूचना पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो गांव पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. मौके पर शंकर महतो, दुलारचंद महतो, अशोक कुमार, झरीलाल महतो, जुगल साव, रामेश्वर साव, रेवा साव समेत अन्य मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola